मंगलवार, 25 अक्तूबर 2011

दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें !


दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें !


'' भारतीय  नारी ब्लॉग '' के सभी सम्मानित योगदानकर्ताओं व् पाठकों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें !
दीपों का उत्सव आया है,
दीपों का उत्सव आया है .

तम का अभिमान घटाने को ;
दुष्टों का दंभ मिटाने  को ;
आशा कलिया चटकाने  को ;
खुशियों  के  दर खटकाने  को ;
दीपों का उत्सव आया है,
दीपों का उत्सव आया है .

सोया विश्वास जगाने को ;
मायूसी दूर भगाने को ;
नयनों में स्वप्न सजाने को ;
नए तराने  गाने  को ;

दीपों का उत्सव आया है,
दीपों का उत्सव आया है .
                                   शिखा  कौशिक 
                             [विख्यात ]




2 टिप्‍पणियां:

डा श्याम गुप्त ने कहा…

सुंदर दीपों का उत्सव आया है,
हर घर जगमगाया है |---अति सुंदर ...आपको भी ज्योतिपर्व की शुभकामनाएं |

Atul Shrivastava ने कहा…

दीप पर्व की शुभकामनाएं......